0
(0)

कटिहार। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने हसनगंज प्रखंड अंतर्गत सपनी गांव के बंगाली टोला स्थित राधे-कृष्ण मंदिर में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के भक्ति गीतों और कीर्तन से भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति से मंदिर परिसर आस्था और उत्साह से सराबोर रहा।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान बताते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला माध्यम बताया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भव्य आयोजन के लिए मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: