0
(0)

पूर्णिया। जिला प्रशासन द्वारा बरहरा कोठी प्रखंड के वेलदारी पतरहा गांव में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता राशि वितरित की गई। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर अंचल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों तक सरकारी सहायता पहुंचाई।

ज्ञात हो कि 24 मार्च 2026 को बरहरा कोठी प्रखंड के वेलदारी पतरहा गांव में भीषण अग्निकांड की घटना हुई थी, जिसमें कई परिवारों के घर एवं घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए थे। घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।

प्रशासन की ओर से कुल 18 अग्निपीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता दी गई। अग्निकांड अनुग्रह सहायता के रूप में प्रति परिवार 7 हजार रुपये की दर से कुल 1 लाख 26 हजार रुपये का भुगतान किया गया। वहीं वस्त्र एवं बर्तन मद में प्रति परिवार 5 हजार रुपये के हिसाब से कुल 90 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की गई।

जिला प्रशासन ने बताया कि प्रभावित परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समय पर सहायता उपलब्ध कराई गई है, ताकि उन्हें राहत मिल सके और दैनिक जीवन सामान्य हो सके। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर आगे भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: