0
(0)

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गंगा कटाव से विस्थापित क्षेत्र बाबू टोला, कमलाकुंड में गुरुवार दोपहर भीषण अगलगी की घटना में पांच परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं और लपटों से घिर गया, जिससे अफरातफरी मच गई।

इस अगलगी की घटना में डबलू यादव, संतु यादव, खुशी लाल यादव, टुनटुन यादव और नंदनी कुमारी के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित परिवारों का सारा सामान, अनाज, कपड़े और आवश्यक सामग्री आग की भेंट चढ़ गई, जिससे उनके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है।

आग लगते ही मची अफरातफरी, लोगों ने किया बचाव प्रयास
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वह तेजी से फैलती चली गई और सभी घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल टीम ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही अंचल कर्मी रंधीर कुमार, उप प्रमुख बाबूमणि यादव, मुखिया प्रतिनिधि अमर यादव और उप मुखिया दीवाना कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रशासन ने बांटी राहत सामग्री
अगलगी के बाद प्रशासन की ओर से त्वरित राहत के तहत अंचल कार्यालय द्वारा पीड़ित परिवारों के बीच पॉलिथीन शीट का वितरण किया गया, ताकि वे अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था कर सकें।

गंगा कटाव से पहले ही प्रभावित हैं लोग
बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र पहले से ही गंगा कटाव से विस्थापित लोगों का है, जहां लोग किसी तरह जीवन यापन कर रहे थे। अब आग की इस घटना ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में मायूसी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपना जीवन व्यवस्थित कर सकें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: