



सैदपुर निवासी भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब ने टूर्नामेंट के समापन समारोह में संबोधित करते हुए खेल मैदान के लिए अपनी जमीन देने की घोषणा की है. श्री गुलाब ने कहा कि इस विद्यालय के मैदान के ठीक पास में ही उनकी जमीन है. वे इस जमीन को खेल मैदान के लिए दान देने की घोषणा करते हैं. श्री गुलाब ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि कुल 3 एकड़ उनकी जमीन वहां पर है.

मैदान के लिए इतनी जमीन में खिलाड़ियों को जो भी जमीन चाहिए वह ले सकते हैं. वह इस घोषणा को अमल में लाने के लिए जल्द ही गोपालपुर के अंचलाधिकारी से मिलकर सरकार के नाम से एक आवेदन देंगे और खिलाड़ियों को जमीन पर दखल करवाने की अपील भी करेंगे. युवा वर्ग में श्री गुलाब के इस कदम की सराहना की है.
















