



नवगछिया : नवगछिया पीएचसी प्रभारी डॉ वरूण कुमार ने ढोलबज्जा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल को बेहतर बनाने के लिए घेराबंदी, स्वास्थ्य से संबंधित सभी उपकरणों को ठीक कराने तथा खरीदने, बागवानी सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. ताकि अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवा बहाल हो सके.

डॉ वरुण कुमार के निर्देश पर ढोलबज्जा अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर आदित्य राज की तैनाती करायी गई है. इस मौके पर डॉ आदित्य राज, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ वीरेन्द्र कुमार, मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल, पूर्व लिपिक उमाशंकर जायसवाल,
सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया, एएनम अनिता कुमारी, सोल्टी जायसवाल, आशा बबिता देवी, अवधेश चौधरी, विनीत आनंद, प्रदीप साह, मेघनाथ मेहतर सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.
















