5
(2)

कुर्सेला पुल पर हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

नवगछिया । पूर्णिया से नवगछिया जा रही एक यात्री बस से गिरकर कंडक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार दोपहर कुर्सेला पुल पर हुआ। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों और कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार यात्री बस पूर्णिया से नवगछिया की ओर जा रही थी। जैसे ही बस कुर्सेला पुल पर पहुंची, तभी बस का कंडक्टर अचानक चलती बस से नीचे सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि वह बुरी तरह घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और बस कर्मियों की मदद से घायल कंडक्टर को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कटिहार जिले के गेड़ाबाड़ी फुलबरिया चौक निवासी 32 वर्षीय संजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार का मुख्य सहारा थे। उनके परिवार में पत्नी सहित दो पुत्र और दो पुत्री हैं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर से लेकर गांव तक शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने बताया कि संजीव कुमार सिंह रोज की तरह सुबह काम पर निकले थे, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत की खबर पहुंच गई।

हादसे के बाद कुछ देर तक बस घटनास्थल पर ही रुकी रही। घटना को लेकर यात्रियों और स्थानीय लोगों में भी दुख और आक्रोश देखा गया। लोग बसों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: