


नवगछिया । 17 अक्टूबर 2025 को वादी ऋषि कुमार द्वारा भवानीपुर थाना में आवेदन दिया गया कि मधुरापुर काली स्थान के समीप दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद एवं मारपीट को रोकने के दौरान दोनों पक्षों के लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या- 218/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में 01 जून 2026 को कांड में संलिप्त अभियुक्त भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी मो शमशाद पिता मो ताहीर साह को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















