5
(2)

मास्केट से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

नवगछिया । सोशल मीडिया पर वायरल हुए हर्ष फायरिंग के एक वीडियो के मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में एक युवक मास्केट हथियार से हर्ष फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 11 जून 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति हथियार से हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर तत्काल जांच कराई गई।

जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान नितीश कुमार, पिता पिंकू सहनी, निवासी सधुआ, थाना रंगरा, जिला भागलपुर के रूप में की गई। पहचान होते ही रंगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 151/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध हथियारों का प्रदर्शन एवं हर्ष फायरिंग कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में कानून व्यवस्था बनी रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: