5
(2)

पूर्णिया संवाददाता। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के रामनगर में मंगलवार की रात आयोजित एक दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने फीता काटकर एवं टॉस कर किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा स्वयं बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महापौर ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की सलाह देते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन खेल के माध्यम से मिलने वाला अनुभव और अनुशासन जीवनभर काम आता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद ममता सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ललनेश सिंह, अखिलेश सिंह, सीबू यादव, विनीता सिंह, अभिजीत सिंह, किशु सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने महापौर का बुके एवं माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।

टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में महापौर विभा कुमारी ने आयोजन समिति द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया तथा खिलाड़ियों और आयोजकों को प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: