5
(2)

नवगछिया । साइबर थाना नवगछिया की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप साइबर ठगी के शिकार तीन पीड़ितों को कुल 53 हजार रुपये की राशि वापस दिलाई गई है। साइबर थाना की इस पहल से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी पंकज कुमार यादव को साइबर ठगी के मामले में 40 हजार रुपये वापस कराए गए। वहीं खरीक थाना क्षेत्र के बहुराज निवासी एक पीड़ित को 8 हजार रुपये तथा नवगछिया के नया टोला निवासी एक अन्य पीड़ित को 5 हजार रुपये की राशि वापस दिलाई गई।

साइबर थाना नवगछिया द्वारा लगातार साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है तथा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय पर शिकायत मिलने पर ठगी गई राशि को वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।

साइबर थाना नवगछिया ने आमजनों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, यूपीआई फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया हैकिंग अथवा अन्य साइबर अपराध की घटना होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा ऑनलाइन लेन-देन के दौरान पूरी सावधानी बरतें।

साइबर थाना के अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता और त्वरित शिकायत ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। समय रहते सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत पहुंचाई जा सकती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: