


गया जी में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान बिहार की राजनीति में अहम हलचल देखने को मिली। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अपनी पत्नी साक्षी मिश्रा के साथ बुधवार देर रात गया पहुंचे, जहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान राजनीतिक घटनाक्रम भी चर्चा में रहा।
कार्यक्रम के दौरान जदयू के डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर उन्हें डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
रालोमो नेताओं के अनुसार, मंत्री दीपक प्रकाश की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन विस्तार को नई मजबूती मिलेगी।
पार्टी में शामिल होने के बाद सुजीत वर्मा ने नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और डुमरिया प्रखंड में संगठन को मजबूत करने पर काम करेंगे।















