5
(2)

पटना: बिहटा प्रखंड के श्रीचंदपुर पैक्स चुनाव में इस बार बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बुधवार को मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित परिणाम में देव कुमार पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहुल कुमार सिंह को मात्र तीन वोटों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और जीत का जश्न शुरू हो गया।

निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवजन्म राम द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद के उम्मीदवार देव कुमार पासवान को कुल 160 मत प्राप्त हुए, जबकि राहुल कुमार सिंह को 157 वोट मिले। इस तरह देव कुमार पासवान ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत हासिल की। अन्य उम्मीदवारों में प्रमिला देवी को 103 मत और अर्णव कुमार को 9 वोट प्राप्त हुए।

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। समर्थकों ने फूल-मालाओं से देव कुमार पासवान का स्वागत किया और उनके पक्ष में नारेबाजी की। पूरे

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: