5
(1)



बांका जिले के अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

मृतक की पहचान Rakesh Vaidh (26) के रूप में हुई है, जो चौरवैय गांव के निवासी थे। वहीं घायल बाइक चालक Shipu Tanti बताया गया है, जो अमरपुर नगर पंचायत के डुमरामा मोहल्ले का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार, डुमरामा हाई स्कूल के पास भागलपुर से आ रहे ऑटो और अमरपुर की ओर जा रही बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पर सवार राकेश वैध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

परिजनों ने बताया कि राकेश वैध दिल्ली में एयरपोर्ट पर वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे। वह अपने चाचा की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से घर लौट रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: