5
(2)

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर किशोरी के पिता ने झंडापुर थाना में आवेदन देकर नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग की है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित की पुत्री, जो सातवीं कक्षा की छात्रा है, 15 जून की शाम करीब चार बजे से घर से लापता है। पिता ने आरोप लगाया है कि औलियाबाद निवासी सुसांत कुमार सिंह, उसकी माता कंचन देवी तथा अभिषेक कुमार सहित अन्य लोगों ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि किशोरी घर से जाते समय सोने-चांदी के कुछ आभूषण एवं नकद राशि भी साथ ले गई है। पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि किशोरी के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस प्रशासन से पुत्री की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी तथा आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस नाबालिग किशोरी की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है तथा नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही किशोरी को बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: