


नवगछिया । 18 जून 2026 को वादिनी द्वारा आवेदन देकर आरोप लगाया गया कि सौरव झा एवं 02-03 अन्य व्यक्तियों द्वारा उनसे रंगदारी स्वरूप पैसे की मांग की गई। जिसका विरोध करने पर वादिनी एवं उनकी गोतनी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की गई है। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या- 90/26 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए संलिप्त अभियुक्त ख़रीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी सौरव झा पिता सुनील झा को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















