


नवगछिया । 04 मई को वादिनी द्वारा रंगरा थाना में आवेदन देकर सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण शादी की नीयत से शिवम कुमार के द्वारा कर लिया गया है। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 108/26 दर्ज कर कांड अनुसंधान के क्रम में अपहृता को पूर्व में बरामद किया गया था एवं संलिप्त अभियुक्त के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में गुरुवार को संलिप्त अभियुक्त कटिहार जिला के बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी शिवम कुमार पिता ठाकुर राविदास को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।















