


गया। जिले के बेलागंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में फरार चल रहा आरोपी अपने इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर बेलागंज थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बेलागंज थाना पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष कार्रवाई जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।















