5
(3)

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया बैसी गांव में घर निर्माण को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में कराया जा रहा है।

घायलों की पहचान बनिया बैसी निवासी झुमरी देवी, रिंकी देवी एवं मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि चंदन मंडल अपने घर का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हंसराज मंडल, सत्यम मंडल और सविता देवी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों एवं परिजनों की सहायता से घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं गांव में घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: