5
(2)

नवगछिया पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अत्याचार अधिनियम से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने एससी/एसटी थाना, नवगछिया में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया कि भवानीपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक खीरा विक्रेता द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही थी।

पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने इस घटना का विरोध किया, तो मधुरापुर बाजार निवासी मोहम्मद जफर अली ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट की।

शिकायत के आधार पर एससी/एसटी थाना, नवगछिया में कांड संख्या-11/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी मोहम्मद जफर अली, पिता मोहम्मद समीद अली, निवासी मधुरापुर बाजार, थाना भवानीपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: