5
(2)

नवगछिया। गोपालपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए कुल 2.2 लीटर शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। सभी के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को गोपालपुर थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहालपुर निवासी निरंजन मंडल (पिता- गणेशी मंडल) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास से दो लीटर देशी शराब बरामद की गई।

इसी अभियान के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें घोघा थाना क्षेत्र के पन्नुचक निवासी पंकज कुमार (पिता- सुरेश मंडल), पीरपैंती थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी अरुण मंडल (पिता- बौकी मंडल) तथा अमडंडा थाना क्षेत्र के श्रीमतपुर बेलसर निवासी प्रिंस कुमार (पिता- स्वर्गीय संतलाल मंडल) शामिल हैं। इनके पास से कुल 200 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या-214/26 दर्ज करते हुए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2018 की धारा 30ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: