5
(2)

नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर स्थित भवानीपुर थाना के समीप एक गैराज में रविवार देर रात करंट लगने से गैराज संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के साहू परबत्ता निवासी 50 वर्षीय रंजन चौरसिया, पिता स्वर्गीय रामनाथ चौरसिया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रंजन चौरसिया पिछले लगभग 20 वर्षों से भवानीपुर थाना के समीप गैराज संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे वह अपने गैराज में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया भेज दिया।

इधर, घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास होकर घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने अथवा जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: