5
(2)

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस का दावा— पूछताछ में आरोपी ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की बात स्वीकार की

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र में अप्रैल माह में हुए चर्चित हत्या कांड में नवगछिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने जमीनी विवाद के कारण हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को मृतक की पत्नी ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि गांव के रूकेश कुमार एवं दो-तीन अन्य लोग 24 अप्रैल को उनके पति जितेंद्र कुमार को गांव में आयोजित काशी बाबा मेले की बैठक में शामिल होने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे।

अगले दिन ग्रामीणों ने सुरेश मंडल के घर के पीछे स्थित एक सहजन के पेड़ से जितेंद्र कुमार का शव लटका हुआ देखा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पीड़िता के आवेदन के आधार पर परबत्ता थाना कांड संख्या-70/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान आगे बढ़ाया। इसी क्रम में 28 जून को परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर बिंदटोली निवासी रूकेश कुमार, पिता छविलाल महतो, को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि उसका मृतक जितेंद्र कुमार के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने योजनाबद्ध तरीके से मृतक को बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को सहजन के पेड़ से लटका दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। यदि अनुसंधान के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: