5
(2)

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में गुरुवार को घर से करीब 500 मीटर दूर आम के बगीचे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली एक महिला की इलाज के दौरान देर शाम जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज), भागलपुर में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतका की पहचान सुकटिया बाजार निवासी जीवन दास की 35 वर्षीय पत्नी मुंगिया देवी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को स्थानीय लोगों की नजर आम के खेत में घायल अवस्था में पड़ी महिला पर पड़ी। वह दर्द से कराह रही थी। इसकी सूचना पर परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार महिला के सिर पर किसी तेजधार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के कारणों का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अनुसंधान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, ग्रामीणों के बीच विभिन्न प्रकार की चर्चाएं भी हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पारिवारिक विवाद एवं दूसरी शादी के बाद अक्सर विवाद होने की बात सामने आती रही है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर जदयू नेता प्रमोद चौबे, ग्रामीण सरपंच घनश्याम पासवान, उपमुखिया प्रतिनिधि शंभू कुमार रजक सहित कई ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

घर से 500 मीटर दूर आम के बगीचे में गंभीर हालत में मिली महिला की मौत

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: