


नवगछिया : रंगरा चौक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गुरुवार को छत से गिरने के कारण एक तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान मनीष यादव के पुत्र प्रशांत कुमार (3 वर्ष ) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, प्रशांत घर के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गया। नीचे मिट्टी होने के बावजूद गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज), भागलपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे का बेहतर इलाज मायागंज अस्पताल में किया जा रहा है।
















