


नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी की ओर से 6 जुलाई (सोमवार) को सुबह 11 बजे नवगछिया में विशाल कार्यकर्ता, छात्र, महिला एवं युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यालय (कुणाल गुप्ता के कार्यालय/आवास) में होगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री हरि साहनी होंगे। सम्मेलन में भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, पूर्व सांसद, पार्टी कार्यकर्ता, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य, विभिन्न क्षेत्रों के युवा, महिलाएं तथा व्यवसायी वर्ग के लोग शामिल होंगे।
भाजपा जिला महामंत्री मुरारीलाल चिरानिया ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
















