5
(2)

15 दिनों में गुणवत्तापूर्ण कटावरोधी कार्य पूरा करने का निर्देश

नवगछिया । मानसून के दौरान गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और कटाव की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार को अभियंता प्रमुख वरुण कुमार के साथ इस्माइलपुर-गोपालपुर बिंदटोली तटबंध पर चल रहे कटावरोधी एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने स्पर संख्या-8 से स्पर संख्या-9 के बीच लगभग 740 मीटर लंबाई में चल रहे बोल्डर एप्रन, बोल्डर स्लोप पिचिंग तथा शीट पाइलिंग कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्य की गति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पहले कार्य अपेक्षाकृत धीमी गति से चल रहा था, लेकिन विभागीय अधिकारियों एवं प्रशासन की लगातार निगरानी के कारण अब इसमें तेजी आई है। उन्होंने संवेदक को मजदूरों और मशीनों की संख्या बढ़ाकर अगले 15 दिनों के भीतर सभी कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

वहीं रंगरा प्रखंड के झल्लूदास टोला में चल रहे कटावरोधी कार्य की धीमी प्रगति पर सचिव ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को प्रतिदिन स्थल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीण एवं पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मुकेश कुमार ने सचिव के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं। उन्होंने गंगा नदी में बांस बंडालिंग कराने, स्पर संख्या-9 से रंगरा के झल्लूदास टोला तक रिंग बांध का निर्माण कराने तथा जानवी चौक से स्पर संख्या-9 तक सड़क का कालीकरण कराने की मांग की। सचिव ने संबंधित अधिकारियों को इन मांगों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (आपदा) कुंदन कुमार, नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम, फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष अभियंता अख्तर जमील, मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान, अधीक्षण अभियंता सुबोध चौधरी, कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार, सहायक अभियंता अमितेश कुमार एवं नयन कुमार, अंचलाधिकारी रोशन कुमार, कनीय अभियंता रविंद्र कुमार, संजीत मांझी, संवेदक मुन्ना सिंह सहित जल संसाधन विभाग एवं प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: