5
(2)

पूर्णिया शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी, समाजसेवी, पूर्णिया जिला साइकिल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं होटल हाईवे किंग के प्रोपराइटर नवीन सिंह तथा दीपक सिंह के 75 वर्षीय पिता एवं पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी ए.एन. सिंह का मंगलवार दोपहर उनके मातृछाया अपार्टमेंट स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे।

मूल रूप से पटना जिले के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत अकौना गांव निवासी स्वर्गीय ए.एन. सिंह पिछले दो वर्षों से अस्वस्थ थे। इस दौरान उनके पुत्र नवीन सिंह ने लगातार उनकी सेवा कर पुत्र धर्म का उदाहरण प्रस्तुत किया।

पिता के निधन के बाद नवीन सिंह ने दधीचि देहदान समिति के डॉ. अनिल कुमार गुप्ता एवं रविंद्र साह के आग्रह पर उनके नेत्रदान का निर्णय लेकर समाज के सामने प्रेरणादायी मिसाल पेश की। कटिहार मेडिकल कॉलेज की चिकित्सकीय टीम ने उनके आवास पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। मेडिकल टीम में डॉ. अभिनव गुप्ता, डॉ. अभय एवं डॉ. इरा शामिल थे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

दधीचि देहदान समिति ने इस मानवीय पहल के लिए स्वर्गीय ए.एन. सिंह के परिजनों, विशेषकर नवीन सिंह को साधुवाद देते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय कदम बताया।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इनमें डॉ. ए.के. गुप्ता, हेना सईद, रविंद्र साह, डॉ. एस.एस. प्रसाद, विजय सिंह, मनोहर कुमार, राजेश शर्मा, दीपक कुमार साह, पवन कुमार पोद्दार, उज्ज्वल गुप्ता, अमर सिंह, शशांक शेखर सिंह, मुरारी सिंह, राणा प्रताप सिंह, तौफीक आलम, राजू झा, राजा सिंह, मनीष सिंह, सतेंद्र सिंह, राजीव सिंह, रविंद्र यादव, अनिल लोहिया, सुनील लोहिया, अविनाश सिंह, कृष्णा कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

स्वर्गीय ए.एन. सिंह अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव अकौना, पुनपुन (पटना) ले जाया गया। अंतिम विदाई के दौरान उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: