5
(2)

भागलपुर वन प्रमंडल के निर्देश पर सोमवार को अवैध आरा मिलों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर दो स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने कजरैली एवं सजौर थाना पुलिस के सहयोग से भागलपुर वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित आरा मिलों को जब्त किया।

वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम के नेतृत्व में गठित टीम ने सुल्तानगंज वन परिसर अंतर्गत नाथनगर प्रखंड के समौनी मोड़ तथा शाहकुंड प्रखंड के मलिकपुर हटिया में संचालित अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई की। इस दौरान आरा मिल से संबंधित मशीनें, आरी ब्लेड तथा अवैध रूप से काटी गई शीशम और सागवान सहित अन्य कीमती लकड़ियां जब्त की गईं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

वन विभाग ने संबंधित संचालकों के विरुद्ध बिहार काष्ठ चिरान अधिनियम एवं भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि भागलपुर जिले में अवैध आरा मिलों के संचालन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

छापेमारी अभियान में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम, वनपाल दिनेश कुमार सिंह एवं कुमार ज्ञानदीप, वनरक्षी आदित अभिनव, शुभम कुमार, अमरेश कुमार, आदित्य सिंह, नीरज कुमार, राकेश कुमार यादव, ब्यूटी विश्वास, सुबोध दास, राजीव कुमार तथा वनकर्मी मोहम्मद नूर, कैलाश मंडल, बाबूलाल सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: