



नवगछिया : नवगछिया में बुधवार को हुई मैट्रिक परीक्षा दोनो पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न हुई. मैट्रिक परीक्षा को लेकर नवगछिया में बनाए गए नो परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दी. सभी नो परीक्षा केंद्रों पर प्रथम दिन दोनो पालियों में हुई विज्ञानविषय की परीक्षा में कुल 8461 परीक्षार्थियों में 8324 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 137 अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में 4198 में 4123 ने परीक्षा दी, 75 अनुपस्थित रहे.

द्वितीय पाली में 4263 में 4201 ने परीक्षा दी, 62 अनुअपस्थित रहे. नवगछिया के जीबी कॉलेज में प्रथम पाली में 463 में 450 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी 13 अनुपस्थिति रहे. द्वितीय पाली में 554 में 548 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी छह अनुपस्थिति रहे. इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय प्रथम पाली में 419 में 408 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 11 अनुपस्थिति रहे. द्वितीय पाली में 502 में 497 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, पांच अनुपस्थिति रहे. रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में 428 में 427 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, एक अनुपस्थिति रहे.

द्वितीय पाली में 383 में 376 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, सात अनुपस्थिति रहे. बालभारती विद्यालय में प्रथम पाली में 478 में 468 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 10 अनुपस्थिति रहे. द्वितीय पाली में 386 में 381 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, पांच अनुपस्थिति रहे. सावित्री पब्लिक स्कूल में प्रथम पाली में 393 में 386 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, सात अनुपस्थिति रहे. द्वितीय पाली में 358 में 352 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, छह अनुपस्थिति रहे.

प्रसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम पाली में 260 में 250 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 10 अनुपस्थिति रहे. द्वितीय पाली में 258 में 257 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, एक अनुपस्थिति रहे. मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में प्रथम पाली में 591 में 583 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, आठ अनुपस्थिति रहे. द्वितीय पाली में 608 में 594 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 14 अनुपस्थिति रहे.

बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में प्रथम पाली में 763 में 752 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी,11 अनुपस्थिति रहे. द्वितीय पाली में 752 में 740 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 12 अनुपस्थिति रहे. श्रीलाल जी मध्य विद्यालय सिंघिया मंकन्दपुर में प्रथम पाली में 403 में 399 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, चार अनुपस्थिति रहे. द्वितीय पाली में 462 में 456 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, छह अनुपस्थिति रहे. मैट्रिक परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रथम दिन सुबह आठ बजे ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुच गए थे. परीक्षा के दौरान नवगछिया एसडीओ अखिलेश कुमार एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार घूम घूम कर सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि नवगछिया के सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में मैट्रिक की परीक्षा प्रथम दिन संपन्न हो गई है.


















