5
(2)

नवगछिया पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया था कदम

नवगछिया पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से रविवार को एक बड़ी अनहोनी टल गई। विक्रमशिला सेतु से गंगा नदी में छलांग लगाकर जान देने जा रही 25 वर्षीय युवती को पुलिस ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर आवश्यक समझाइश दी गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती विक्रमशिला पुल पर पहुंचकर गंगा नदी में छलांग लगाने की तैयारी कर रही थी। इसकी सूचना मिलते ही जाह्नवी चौक टीओपी में तैनात पुलिसकर्मी तत्काल सक्रिय हो गए। पदाधिकारी नवनीश कुमार, नवीन दास, एएसआई विद्यानंद तिवारी, बीएचजी आंचल कुमारी तथा डुली कुमारी बिना समय गंवाए घटनास्थल पहुंचे और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवती को सुरक्षित पकड़ लिया। पुलिस की तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि युवती अपने पिता की मृत्यु के बाद लगातार मानसिक तनाव में रह रही थी। आरोप है कि परिवार के कुछ लोग उसे यह कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे कि उसकी शादी नहीं होने के कारण ही उसके पिता की मृत्यु हुई। लगातार मिल रही इस मानसिक प्रताड़ना से वह गहरे अवसाद में चली गई थी और इसी कारण इस तरह जैसा कदम उठाने के लिए पुल पर पहुंच गई।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती और उसके परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया तथा भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं हो, इसके लिए आवश्यक सलाह दी।

नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की सतर्कता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के कारण एक युवती की जान बचाई जा सकी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को मानव जीवन की रक्षा के प्रति इसी तरह सजग रहने का निर्देश दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: