5
(2)

नवगछिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तरा गांव का निवासी है। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने रविवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या, लूट एवं अन्य संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे रोशन कुमार की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित जेपी कॉलेज के समीप एक किराये के मकान से उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद किराये के कमरे की तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में भवानीपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसपी ने बताया कि रोशन कुमार के विरुद्ध गोपालपुर एवं कटिहार जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, जानलेवा हमला एवं आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2010 में हत्या, वर्ष 2014 में जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट तथा वर्ष 2020 में राजधर यादव हत्याकांड सहित कई कांडों में वह वांछित था। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य मामलों में भी जानकारी जुटा रही है।

टॉप-10 में शामिल 50 हजार का इनामी कुख्यात रोशन कुमार गिरफ्तार

नवगछिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तरा गांव का निवासी है। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने रविवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या, लूट एवं अन्य संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे रोशन कुमार की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित जेपी कॉलेज के समीप एक किराये के मकान से उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद किराये के कमरे की तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में भवानीपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसपी ने बताया कि रोशन कुमार के विरुद्ध गोपालपुर एवं कटिहार जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, जानलेवा हमला एवं आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2010 में हत्या, वर्ष 2014 में जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट तथा वर्ष 2020 में राजधर यादव हत्याकांड सहित कई कांडों में वह वांछित था। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य मामलों में भी जानकारी जुटा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: