5
(1)

नवगछिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलते ही चलती ट्रेन में दो यात्रियों पर हमला कर मोबाइल झपटने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों यात्री घायल हो गए, जिन्हें जीआरपी ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों की पहचान अमरजीत कुमार एवं अविनाश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के महेशी गांव के निवासी हैं तथा रिश्ते में ममेरे फुफेरे भाई हैं। दोनों पेशे से नाई (हेयर ड्रेसर) हैं और सैलून में काम करते हैं।

बताया गया कि दोनों युवक कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस से समस्तीपुर से असम के गोलपाड़ा जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन नवगछिया रेलवे स्टेशन से खुलकर मालगोदाम के पास पहुंची, तभी ट्रेन के बाहर से एक बदमाश ने डंडे से झपट्टा मारकर दोनों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों संतुलन खो बैठे और घायल हो गए। इसी दौरान बदमाश एक मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गया।

हमले में अमरजीत कुमार के पैर में गंभीर चोट आई है। उनके पैर की तीन उंगलियां बुरी तरह जख्मी हो गई हैं। वहीं अविनाश कुमार ठाकुर के सिर, कंधे और बाजू में चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (रेल पुलिस) सक्रिय हुई और दोनों घायलों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया। चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का उपचार जारी है।

जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटा रही है तथा बदमाश की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: