5
(2)

पशु चारा लाने गए थे किसान, लौटे तो गायब मिली बाइक; पुलिस से बरामदगी की गुहार

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार की बाइक बगीचे के समीप से चोरी हो गई। घटना को लेकर उन्होंने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने और चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कृष्ण कुमार के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8:20 बजे वह पशुओं के लिए चारा लाने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने सैदपुर-सुकटिया बाजार सड़क के उत्तर दिशा में स्थित बगीचे के समीप अपनी बाइक खड़ी की और चारा लेने चले गए।

कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो मौके से बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने के साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बाइक के संबंध में जानकारी ली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। आवेदन में कृष्ण कुमार ने बताया है कि बगीचे के आसपास अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बाइक को अज्ञात चोरों ने मौका देखकर चोरी कर लिया है।

पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी हुई बाइक को जल्द बरामद करने तथा घटना में शामिल चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: