5
(2)

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत निवासी क्रिकेट प्रशंसक अमर कुमार झा ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के बेहतर प्रदर्शन और 2027 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम में चयन की कामना को लेकर देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में मन्नत मांगते हुए ईशान किशन के उज्ज्वल क्रिकेट भविष्य और भारतीय टीम में शानदार वापसी की कामना की।

अमर कुमार झा ईशान किशन के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा कि ईशान किशन की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग उन्हें काफी पसंद है। उनके लिए ईशान किशन केवल एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि बिहार और झारखंड सहित देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। अमर ने कहा कि ईशान किशन को एक बार फिर भारतीय टीम की जर्सी में मैदान पर दमदार प्रदर्शन करते देखना उनका सपना है।

इसी भावना के साथ उन्होंने देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की और ईशान किशन के अच्छे स्वास्थ्य, शानदार फॉर्म तथा भारतीय टीम में वापसी के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि ईशान किशन अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाएं और 2027 वनडे विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन करें।

अमर कुमार झा ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ से उनकी यही प्रार्थना है कि ईशान किशन को अच्छा स्वास्थ्य और बेहतरीन फॉर्म मिले तथा वह भारतीय टीम में वापसी कर 2027 विश्व कप में देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि खेल में मेहनत और प्रतिभा के साथ प्रशंसकों की दुआ भी खिलाड़ी का हौसला बढ़ाती है।

ईशान किशन के प्रति अमर कुमार झा की आस्था और क्रिकेट प्रेम की चर्चा स्थानीय स्तर पर भी हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ईशान किशन अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में मजबूत वापसी करेंगे और देश के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: