


नवगछिया। विक्रमशिला पुल पर शुक्रवार को एक बच्ची भटकती हुई मिली। बच्ची के अकेले मिलने की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के साथ उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद बच्ची के परिजनों का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने और परिजनों से दोबारा मिल जाने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।
बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने में पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चों के भटकने या किसी भी प्रकार की परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
















