5
(2)

नवगछिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार, 29 अगस्त को नवगछिया नगर परिषद की अध्यक्षा प्रीति कुमारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव के द्वारा नवगछिया खेल सम्मान समारोह-2026 का आयोजन उनके निज आवास पर किया गया। समारोह में क्षेत्र के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव ने कहा कि नवगछिया क्षेत्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर नवगछिया एवं जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया।

नवगछिया खेल संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले नवगछिया के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं, राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह में नवगछिया खेल संघ के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, सरोज झा, अखिलेश पांडेय, राजेश कुमार राजू, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स वार्ड, पार्षद मुन्ना भगत, खेल शिक्षक बीजू मंडल, मुकेश कुमार, संजय सिंह, पूजा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विशेष सम्मान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक विजेता योग खिलाड़ी धर्मचंद भगत, रजत पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ी आदित्य कुमार एवं देवा श्री तथा कांस्य पदक विजेता रुचि को खेल ड्रेस देकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर नवगछिया के कुल 30 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं, नवगछिया खेल संघ के पदाधिकारियों को भी अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: