5
(3)

नवगछिया। नवगछिया मालगोदाम के पास शनिवार शाम करीब 5:15 बजे ट्रेन के सामने कूदकर जान देने जा रही एक महिला को साहू टोला भवानीपुर निवासी ज्योतिष कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना बचा लिया। महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाने के दौरान उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई। उसका हाथ फ्रैक्चर होने के साथ ही कलाई के पास का कुछ हिस्सा कट गया है।

ज्योतिष कुमार ने बताया कि वह सब्जी खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मालगोदाम के पास उन्होंने एक महिला को अचानक ट्रेन के सामने कूदने के लिए आगे बढ़ते देखा। महिला को ट्रेन की चपेट में आता देख उन्होंने दौड़कर उसे खींच लिया। इससे महिला की जान तो बच गई, लेकिन इस दौरान उसका बायां हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के बाद ज्योतिष कुमार ने टोटो से घायल महिला को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की सूचना नवगछिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला की पहचान कराने में जुट गई।

अस्पताल में मौजूद लोगों के अनुसार, महिला खुद को गर्भवती बता रही है और उसने अपने पति का नाम अशोक पासवान बताया है। बताया गया कि महिला नवगछिया मालगोदाम के पास शव गृह के सामने ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास कर रही थी। पुलिस महिला की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

महिला को समय रहते बचाने और तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों ने ज्योतिष कुमार के मानवीय प्रयास की सराहना की। उनके साहस और तत्परता के कारण महिला की जान बच सकी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: