


नवगछिया। सरल संत परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में संचालित सेवा श्री की ओर से शनिवार को 28वें सप्ताह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवगछिया बस स्टैंड स्थित एनएच-31 पर सुंदरम रेस्टोरेंट के समीप निशुल्क महाप्रसाद के रूप में पुंगल खिचड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

सेवा श्री संस्थान की ओर से प्रत्येक शनिवार की संध्या नवगछिया बस स्टैंड के समीप लोगों के बीच निशुल्क भोजन का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को सेवा श्री का 28वां सप्ताह पूरा हुआ।
कार्यक्रम में समाजसेवी चंदेश्वरी सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, भोले बाबा के अनन्य भक्त कन्हैया बम भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बताया गया कि सावन के दौरान उन्होंने 14 बार बाबा का जलाभिषेक किया है।
कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के अंत में पंडित अजीत पांडेय बाबा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।















