


नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा की ओर से रविवार, 30 अगस्त 2026 को “Walkathon 2.0 – Walk Together, Thrive Together” का आयोजन किया गया। बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड से सुबह छह बजे शुरू हुए पैदल मार्च को समाजसेवी एवं बाल भारती विद्यालय के उपाध्यक्ष अजय रुंगटा, शाखा के संरक्षक नरेश केडिया, प्रवीण केजरीवाल, बिनोद चिरानिया एवं अध्यक्ष चेतन कुमार मुनका ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रवाना किया।

पैदल मार्च पोस्ट ऑफिस रोड, दुर्गास्थान और महाराज जी चौक होते हुए नगर भ्रमण कर पुनः बाल भारती विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान युवाओं, महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन के बाद प्रतिभागियों के बीच पानी, जूस एवं बिस्कुट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक एकजुटता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन देशभर की 800 से अधिक मारवाड़ी युवा मंच शाखाओं के साथ आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा रहा।

कार्यक्रम की सफलता में संयोजक मानस चिरानिया, उपाध्यक्ष कमल टिबरेवाल, आनंद केडिया, डीपी सर सहित शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अध्यक्ष चेतन कुमार मुनका एवं सचिव दीपक मावंडिया ने सभी प्रतिभागियों, सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।















