5
(2)

खाट से नीचे गिरकर गहरे पानी में चला गया मासूम, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

नवगछिया। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव में सोमवार को घर में घुसे बाढ़ के पानी में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान देवन मंडल के दो वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां नीतू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ का पानी घर में घुस जाने के कारण परिवार ने खाट और चौकी को ऊंचा कर रखा था। पीयूष खाट पर था। इसी दौरान उसकी मां नीतू देवी किसी काम से कुछ देर के लिए घर से बाहर चली गईं। इसी बीच बच्चा खाट से नीचे गिर गया और घर में जमा गहरे बाढ़ के पानी में चला गया।

कुछ देर बाद परिजनों को बच्चे के पानी में गिरने की जानकारी हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की गई। लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: