5
(2)

सैदपुर में तटबंध का निरीक्षण कर शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने लिया स्थिति का जायजा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी किया दौरा

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर गांव स्थित ब्रह्मोत्तर तटबंध पर लगातार बढ़ रहे पानी के दबाव के कारण हो रहे रिसाव की सूचना पर सोमवार को गोपालपुर विधायक सह ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल तटबंध पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर तटबंध का निरीक्षण कर रिसाव की स्थिति और चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया।

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को तटबंध की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरतने तथा बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तटबंध की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और रिसाव वाले स्थानों पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इसके बाद मंत्री ने रंगरा चौक, तिनटंगा दियारा, भीम दास टोला, झल्लू दास टोला सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित इलाकों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न परेशानियों, आवागमन एवं अन्य समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। ऊर्जा मंत्री ने ग्रामीणों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों की जरूरतों का ध्यान रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब सिंह, आलोक कुमार, प्रमोद चौबे, पवन सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: