5
(2)

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से दीं मंगलकामनाएं, प्रभु श्रीराम से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना

पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने संगठन की ओर से शुभकामना पत्र भेजकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु श्रीराम के श्रीचरणों में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की प्रार्थना की।

शुभकामना पत्र में आशीष गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता, राष्ट्र निर्माण एवं जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश ने विभिन्न क्षेत्रों में नई दिशा और गति प्राप्त की है। साथ ही भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं आध्यात्मिक विरासत के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति, परंपरा, आध्यात्मिक मूल्यों और गौरवशाली विरासत से जुड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है। भारत की सनातन परंपरा शांति, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश देती है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत सदियों से विश्व को मार्गदर्शन देती आई है। उन्होंने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के प्रति समर्पण, जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उनकी कृपा एवं आशीर्वाद सदैव नरेंद्र मोदी पर बना रहे और उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्रसेवा करने की शक्ति प्रदान करें।

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से आशीष गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: