5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। शहर के सैंडिस कंपाउंड में गुरुवार को खेल सुविधाओं की जमीनी पड़ताल हुई। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने परिसर में मौजूद खेल मैदानों और संरचनाओं का निरीक्षण कर यह देखा कि खिलाड़ियों को उपलब्ध संसाधनों का कितना लाभ मिल रहा है और कहां सुधार की जरूरत है। डीएम ने स्टेशन क्लब, कैफेटेरिया और ओपन थिएटर का जायजा लिया। ओपन थिएटर में प्रस्तावित ऑल इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता को लेकर तैयारियों की जानकारी ली और आयोजन को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद निरीक्षण का रुख स्विमिंग पूल की ओर हुआ। यहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति देखने के साथ जिलाधिकारी ने भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को आवश्यक कमियों को दूर करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को कहा।


एक-एक खेल परिसर का लिया जायजा:
डीएम ने सैंडिस कंपाउंड में मौजूद लॉन टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन हॉल, जिम, बास्केटबॉल कोर्ट, स्टेडियम, वॉलीबॉल कोर्ट और खेल भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खेल परिसरों की स्थिति, खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं और रख-रखाव से जुड़ी जरूरतों की जानकारी ली। निरीक्षण का मुख्य फोकस केवल खेल संरचनाओं को देखने तक सीमित नहीं रहा। जिलाधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि जिले में उपलब्ध खेल संसाधनों का ऐसा इस्तेमाल हो, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने पर जोर:
जिलाधिकारी ने जिला खेल पदाधिकारी को जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। खेल परिसरों के समुचित रख-रखाव और नियमित उपयोग के साथ खिलाड़ियों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर भी जोर दिया गया।
डीएम ने कहा कि भागलपुर में मौजूद खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग जरूरी है। खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं देने के लिए ठोस और व्यावहारिक योजना तैयार की जानी चाहिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: