5
(3)

नोनिया पट्टी निवासी ने नवगछिया थाने में दिया आवेदन, खिड़की तोड़कर चोरी करने का लगाया आरोप

नवगछिया। नवगछिया के नोनिया पट्टी निवासी विकास कुमार के गोदाम से चप्पल-जूते की चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत करीब 1 लाख 63 हजार रुपये बताते हुए चार लोगों के खिलाफ नवगछिया थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

गोदाम खोलने पर गायब मिला सामान

पीड़ित विकास कुमार ने अपने आवेदन में बताया है कि उन्होंने 30 सितंबर 2026 को गोदाम में ताला लगाया था। इसके बाद 10 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे जब वह गोदाम खोलने पहुँचे, तो वहाँ से चप्पल-जूते का सामान गायब मिला। गोदाम की खिड़की भी टूटी हुई थी। इसके बाद उन्होंने चोरी गए सामान की खोजबीन शुरू की।

चार लोगों पर चोरी का आरोप

विकास कुमार ने अपने आवेदन में सिमन कुमार, सूरज महतो, सोनू कुमार और मोहन महतो पर अलग-अलग दिनों में चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चोरी गए चप्पल-जूते की कुल कीमत करीब 1.63 लाख रुपये बताई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम से चोरी के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: