5
(1)

जीएस न्यूज़ के सौजन्य से प्रकाशित आरती संग्रह पुस्तिका का किया गया निःशुल्क वितरण, मौके पर मौजूद रहे बिहुला विषहरी के उपासक मुकेश राणा समेत कई गणमान्य लोग

नवगछिया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जीएस न्यूज़ की ओर से मां दुर्गा के आरती संग्रह के निःशुल्क वितरण का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में संकटमोचक हनुमान मंदिर के समीप जीएस न्यूज़ के सौजन्य से प्रकाशित आरती संग्रह पुस्तिका का श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य मां दुर्गा की आरती के बोल अधिक से अधिक भक्तों तक पहुंचाना है, ताकि श्रद्धालु मंदिरों के साथ-साथ अपने घरों में भी पूरे भक्तिभाव के साथ मां की आरती कर सकें।

आरती संग्रह वितरण के अवसर पर बिहुला विषहरी के उपासक मुकेश राणा, समाजसेवी मदन भगत, अशोक रजक, शंभू रजक, दिलीप साह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान आरती संग्रह के माध्यम से श्रद्धालुओं तक धार्मिक आस्था और भक्ति से जुड़ी सामग्री पहुंचाने के प्रयास की चर्चा की गई।

श्रद्धालुओं तक आरती के बोल पहुंचाने की पहल

नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती का विशेष महत्व होता है। मंदिरों में भक्त एक साथ मां की आरती करते हैं और परिवार तथा समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं। आरती संग्रह पुस्तिका उपलब्ध होने से श्रद्धालुओं को आरती के बोल पढ़ने और सामूहिक आराधना में शामिल होने में सुविधा मिलती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: