
भागलपुर में आयोजित चयन शिविर के बाद मिली जगह, प्रमंडल क्रिकेट प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
नवगछिया।
नवगछिया क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी यशराज का चयन जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में किया गया है। इस उपलब्धि से नवगछिया के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। जिला टीम आगामी प्रमंडल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी।

नवगछिया क्रिकेट क्लब के संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि खेल विभाग, बिहार सरकार की ओर से भागलपुर में चयन शिविर आयोजित किया गया था। इसी शिविर के माध्यम से जिला टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें यशराज ने जगह बनाई।
यशराज को मिली बधाइयां
जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन होने पर नवगछिया क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, अशोक सिंह, सरोज झा, अखिलेश पांडेय, राजेश कुमार राजू, संतोष कुमार, शिक्षक सुबोध कुमार और डॉ. अनंत विक्रम सहित अन्य लोगों ने यशराज को बधाई दी।

सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि यशराज आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर नवगछिया और भागलपुर जिले का नाम रोशन करेंगे।















