
नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट पर मालगाड़ी से नमक का बोरा उतारने के दौरान बोरे की छल्ली गिरने से एक मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा निवासी भुनेश्वर यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद साथी मजदूरों ने उनके शरीर से बोरे हटाए और उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, भुनेश्वर यादव मालगाड़ी से नमक के बोरे उतारकर रैक प्वाइंट पर रख रहे थे। इसी दौरान नमक के बोरों की छल्ली अचानक उनके शरीर पर गिर पड़ी, जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उन्हें बोरे के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल मजदूर का उपचार किया। घटना के कारण रैक प्वाइंट पर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठते हैं।
















