5
(1)

महिला ने देवर और उसकी पत्नी पर लगाया था मारपीट कर घायल करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

नवगछिया। नवगछिया थाना की पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए महदत्तपुर निवासी मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला आपसी विवाद में एक महिला और उसकी पुत्री के साथ कथित मारपीट से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार, बीते 11 सितंबर को एक महिला ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में महिला ने आरोप लगाया था कि महदत्तपुर में आपसी विवाद को लेकर उसके देवर मिथिलेश कुमार और उसकी पत्नी ने उसके तथा उसकी पुत्री के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गईं।

महिला की शिकायत के आधार पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: