
नवगछिया। नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में नवगछिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित गौरव कुमार को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को लड़की की मां ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि बांका जिले के सिंघजोर निवासी घनश्याम दास के पुत्र गौरव कुमार ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 417/26 दर्ज किया गया था।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने 29 अक्टूबर 2026 को अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही मामले में संलिप्तता के आरोप में गौरव कुमार को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान गौरव कुमार, पिता घनश्याम दास, निवासी सिंघजोर, थाना एवं जिला बांका के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
















