5
(2)

भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गंगा घाट के पास पुलिस ने की कार्रवाई, दोनों आरोपित शाहपुर चौहदी के रहने वाले

नवगछिया। भवानीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देसी शराब के साथ 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब ले जाने में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में भवानीपुर थाना कांड संख्या 259/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बलहा गंगा घाट के पास छापेमारी की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों को पकड़ा गया। जांच के दौरान उनके पास से कुल 10 लीटर देसी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कौशल कुमार, पिता लूचो मंडल, और राहुल कुमार, पिता नवल मंडल, दोनों निवासी शाहपुर चौहदी, थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: